आगरा के ग्राम नंदलालपुर में किराये के मकान में प्रेमिका के साथ रह रहे पति को पत्नी ने सोमवार को पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने जमकर हंगामा किया। हंगामे पर आसपास के लोग जमा हो गए।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस तीनों को थाना खंदौली ले आई। सूचना पर प्रेमिका के पति सहित दोनों के परिजन थाना खंदौली पहुंच गए। शाम को दोनों पक्षों में हुए राजीनामे के बाद सभी वापस चले गए।
अतरौली (अलीगढ़) निवासी एक युवक नोएडा में आईटीबीपी में तैनात है। वह दो बच्चों का पिता है। युवक के शादी से पूर्व गांव की एक युवती से संबंध हैं। बाद में युवती की शादी बुलंदशहर हो गई। हाल में वह अपने पति के साथ दिल्ली में रह कर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रही है।