मथुरा में प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे युवक को उसकी पत्नी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस और परिवार के लोगों को गुमराह करने के लिए शव को नग्न हालत में ही घर के बाहर फेंक दिया, ताकि यह लगे कि छत से गिरकर उसके पति की जान गई है। दहाड़ मारकर रोने का भी नाटक किया पर घर के अंदर मिले खून के निशान और बेटे के सच्चाई बताने पर सारा राज खुल गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।