फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का सिर साथ लेकर घूमने वाले हत्यारोपी से दहशत में आए हवालाती, जेल जाने से पहले ऐसे काटी रात

Wed, 13 Nov 2019 05:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पत्नी की हत्या का आरोपी नरेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के कछपुरा में शराब पीने से मना करने पर पत्नी शांति देवी (36) की सिर काटकर हत्या कर देने के आरोपी टीवी मेकेनिक नरेश के खौफ से 12 हवालाती सोमवार की पूरी रात सो नहीं पाए। 
विज्ञापन


मारपीट के मामले में गिरफ्तार इन लोगों को एत्माद्दौला थाने की हवालात में उसके साथ ही बंद किया गया था। उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा कि उन्हें बाहर किया जाए, कहीं यह (नरेश) उनके साथ कुछ कर न दे, इसका कुछ भरोसा नहीं है।

इस पर इंस्पेक्टर ने तीन पुलिसकर्मी हवालात के बाहर तैनात कर दिए। इसके बाद भी हवालाती एक पल के लिए भी सो नहीं पाए। नरेश ने भी रात जागकर काटी। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर आरोप है कि उसने पत्नी के सिर पर बांक से चार बार वार कर धड़ को सिर से अलग कर दिया था। इसके बाद कटा हुआ सिर एक कनस्तर में रखकर शहर में घूमा। घर से सात किमी दूर हरीपर्वत चौराहा पर उसे पकड़ा गया। वह जैसे ही लोगों को दिखाने के लिए कनस्तर से सिर को निकालने वाला था, वैसे ही सिपाही ने उसका हाथ पकड़ लिया था।

उसे हरीपर्वत से एत्माद्दौला थाना ले जाकर हवालात में डाल दिया गया था। यहीं पर शाम को अलग-अलग मामलों में 12 लोग और लाए गए। ये शांति भंग की धारा में पकड़े गए थे।

इन्हें जैसे ही पता चला कि हवालात में पहले से बंद शख्स वही नरेश है जिस पर पत्नी की सिर काटकर हत्या कर देने का आरोप है, वे सहम गए और इंस्पेक्टर से गुहार लगाने लगे कि उन्हें हवालात से बाहर रखा जाए। इंस्पेक्टर ने बताया कि हवालात पर तीन सिपाही तैनात किए गए थे। नरेश भी रातभर जागता रहा। सिपाहियों की नजर उस पर ही रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें