अभी तक नाबालिग लड़की को ही शादी का विरोध करते सुना होगा लेकिन ये पहला मौका है कि जब कोेेई लड़का अपने विवाह का विराध कर रहा है। जब उसके परिजन नहीं माने तो किशोर खुद अपने ही परिजनों की शिकायत लेकर बाल कल्याण समिति/ न्यायपीठ न्यायिक मजिस्ट्रेट पहुंचा। यहां किशोर ने परिजनों पर दहेज के लालच में 12 वर्ष बड़ी लड़की के साथ जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है।
समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सदस्य रामप्रताप सिंह यादव और आराधना गुप्ता के समक्ष उपस्थित हुए किशोर ने बताया कि वह औंछा थाना क्षेत्र के गांव रूरिया का निवासी है।
अभी वह नाबालिग है। भाई अन्य परिजनों के साथ मिलकर दहेज के लालच में उसकी शादी 12 साल बड़ी युवती से कर रहे हैं। वह शादी का विरोध कर रहा है, लेकिन परिजन लगातार दबाव बना रहे हैं।