फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के हमले से भाग खड़ी हुई पुलिस

Mon, 03 Sep 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टूंडला में भाई-भाई में हो रहे झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस को लेने के देने पड़ गए। आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसकी पत्नी ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपी को छोड़कर भाग आई। आरोपी घर पर ताला लगाकर भाग गए।
विज्ञापन


घटना शनिवार शाम की है। पुलिस चौकी व गांव राजा का ताल निवासी हिस्ट्रीशीटर टुंडा उर्फ दिनेश यादव अपने भाई सुकेश यादव से झगड़ा कर रहा था। दोनों भाइयों को झगड़ते देख बीच-बचाव करने पहुंची मां से भी टुंडा ने मारपीट कर दी। 

यह देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पीसी-11 पहुंच गई। कांस्टेबल ओपी सिंह व चंपाराम ने टुंडा को पकड़ लिया और चौकी ले जाने लगे। तभी टुंडा की पत्नी ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और हाथापाई करने लगी। 
विज्ञापन


टुंडा व उसकी पत्नी ने पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मी घबरा गए और टुंडा को छोड़कर भाग आए। पुलिसकर्मियों से मारपीट से ग्रामीण भी सकते में आ गए और चौकी प्रभारी को सूचित किया। पुलिस वहां पहुंचती तब तक टुंडा व उसके परिजन घर पर ताला लगाकर भाग गए।

पुलिस के मुताबिक टुंडा पर चोरी, लूट, मारपीट के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं पहले भी थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार मान को भी वह दबिश देने पर फोन पर जान से मारने की धमकी दे चुका है। थाना प्रभारी बीडी पांडेय ने बताया कि टुंडा भाई व अपनी मां से मारपीट कर रहा था। झगड़ा परिवार का होने के पुलिस उन्हें वहीं छोड़ आई। पुलिस से मारपीट की बात गलत है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें