फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी से की अश्लीलता, विरोध पर पिता पर किया जानलेवा हमला

Mon, 03 Sep 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
गोली
विज्ञापन

जैथरा में बेटी के साथ अश्लीलता करने की शिकायत करने पर दबंगों ने लड़की के पिता को कार में डालकर जमकर मारा पीटा। इतना ही नहीं दबंगों ने उस पर फायर करते हुए जानलेवा हमला भी किया। मामले की रिपोर्ट एएसपी क्राइम के हस्तक्षेप के बाद थाना जैथरा पुलिस ने दर्ज की।       

विज्ञापन


थाना मारहरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में मेहरौली गुडगांव रोड निवासी आशीष सेठ पुत्र सुरेन्द्र सेठ के घर मजदूरी करता था। उसी दौरान उसकी नाबालिग बेटी के साथ आशीष सेठ ने अश्लीलता कर दी थी। बेटी ने पिता से आपबीती सुनाई। 

इस पर पिता ने आरोपी से ही शिकायत करते हुए विरोध किया। ये आरोपी को नागवार गुजरा और गाली गलौज करते हुए जाम से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पिता, पुत्री को लेकर अपने घर लौट गया था। 
विज्ञापन


आरोप है इसके बाद पांच अगस्त को आशीष सेठ अपने अन्य साथियों के साथ उसके पास पहुंचा। उसे और उसके दोस्त को कार में बैठाकर जैथरा क्षेत्र के काली नदी समीप सूनसान जगह पर ले गया था। वहां जमकर मारपीट की और फायर करके जानलेवा हमला भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें