कासगंज। सोरों थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर खुर्द में एक युवक को पहले पीटा गया फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। मरने से पहले युवक द्वारा दिए गए बयान में पत्नी, ससुर, पत्नी के रिश्ते के बहनोई व उसके भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक की हत्या क्यों और किस कारण से की गई। इसकी जानकारी न तो घरवाले दे रहे हैं न पुलिस। वहीं पुलिस ने इस मामले में पत्नी संगीता और अमित के रिश्ते के साढ़ू को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव पहाड़पुर खुर्द निवासी अमित कुमार (25) को शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे युवक हेमंत बुलाकर गांव के बाहर खेत पर ले गया। दोनों दोस्त थे। जहां अमित की पत्नी, ससुर व पत्नी के रिश्ते का बहनोई ईंटों की पथाई कर रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचने पर पहले तो अमित की पिटाई की फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह काफी जल गया। जली अवस्था में अमित को चारपाई पर डालकर सभी लोग उसके घर के बाहर छोड़कर भाग गए। परिवार के लोगों को जब जानकारी हुई तो सोरों के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन घरवाले निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अमित की मौत से पहले वीडियो बनाया, जिसमें उसने चारों लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने अमित की पत्नी संगीता, ससुर रामस्वरूप, संगीता के रिश्ते के बहनोई राकेश उर्फ बंटी और उसके भाई हेमंत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवक की हत्या से सकते में हैं ग्रामीण
सोरों के पहाड़पुर खुर्द के युवक की जलाकर मार देने के मामले की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को हुई तो वे सकते में आ गए। युवक की मौत से परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो चीत्कार मच गया। परिवार के लोगों को शनिवार की देर शाम अमित को जलाकर हत्या के प्रयास की जानकारी उस समय हुई जब आरोपी उसे घर के बाहर चारपाई पर लिटाकर भाग गए। जली अवस्था में अमित को देखकर परिवार के लोग सकते में आ गए और उसको उपचार के लिए सोरों में भर्ती कराया। जहां से उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
परिजनों से उसे एक निजी अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया। पूरी रात उपचार चलता रहा लेकिन सुबह होते ही अमित की सांसे थम गईं। ग्रामीणों को जब मौत की सूचना मिली तो वह भी सकते में आ गए। गांव के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर एकत्रित होने लगे। परिवार के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि अमित ने लॉकडाउन के दौरान संगीता से रीति रिवाज के साथ शादी की थी। परिवार में कोई कलह भी नहीं थी। आखिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई। मृतक के पिता सुरेश चंद्र बार-बार सभी से हत्या की गुत्थी का हल पूछ रहे थे। देर सायं युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वर्जन
युवक की जलकर मौत हुई है। इसमें पति-पत्नी के बीच कलह भी हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - मनोज सोनकर, एसपी।
कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुरखुर्द का हत्या का शिकार युवक अमित के रोते बिलखते पर?- फोटो : KASGANJ
कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुरखुर्द में युवक की हत्या के मामले में परिजनों से पूछ?- फोटो : KASGANJ
कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुरखुर्द में युवक की हत्या के मामले में घटनास्थल के पा?- फोटो : KASGANJ
कासगंज के पोस्टमार्टम हाऊस पर एकत्रित हत्या का शिकार युवक के परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुल?- फोटो : KASGANJ