तहसील कार्यालय पर भाइयों के साथ मौजूद पीड़िता रजनी से पुलिस पूछताछ करते हुए
खेरागढ़। विवाहित बड़ी बहन के नाम जमीन की रजिस्ट्री किए जाने की सूचना पर मंगलवार दोपहर तहसील में पहुंची पत्नी और बच्चों ने जमकर हंगामा किया। पति ने हंगामा कर रही पत्नी के साथ मारपीट कर दी। युवती के भाई की सूचना पर पुलिस मौके पहुंच गई, लेकिन पति भाग निकला। पत्नी ने पति के खिलाफ थाना खेरागढ़ में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि पति शराबी है। उसकी बड़ी बहन बहला फुसलाकर जमीन बैनामा को अपने नाम करा रही थी।
पीड़िता रजनी 30 निवासी चीत ने पुलिस को बताया उसकी शादी 16 वर्ष पूर्व सैंया क्षेत्र के गांव नगला छारी (तेहरा) निवासी गिर्राज कुशवाह से हुई थी। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। पति आगरा में चांदी के कारखाने में काम करता है। गांव में करीब डेढ़ बीघा जमीन है। पीड़िता का आरोप है पति घर खर्च के लिए पैसा नहीं देता है। शराब पीकर आए दिन बच्चों और उसके साथ मारपीट करता है। बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। पति दूसरी शादी करना चाहता है। रजनी का यह भी आरोप है कि पति गिर्राज को उसकी विवाहित बड़ी बहन उसको बहला फुसला कर हाईवे के नजदीक बेशकीमती उसकी डेढ़ बीघा जमीन हड़पने की नीयत से मंगलवार को खेरागढ़ तहसील ले आई। जमीन का बैनामा करा रही थी। जानकारी मिलने उसने अपने भाइयों को सूचना दी। बच्चों के साथ तहसील पहुंच गई। वहां पति गिर्राज अपनी बहन के साथ रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार करवा रहा था। बच्चों के भविष्य का हवाला देकर रजिस्ट्री करने से मना किया, तो पति ने उसके और बच्चों के साथ मारपीट की। पुलिस और भाइयों के पहुंचने पर पति वहां से भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
तहसील कार्यालय पर भाइयों के साथ मौजूद पीड़िता रजनी से पुलिस पूछताछ करते हुए