फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लाइसेंसी पिस्टल और 50 हजार रुपये लेकर पत्नी हुई फरार, पति को इस बात का डर; दर्ज कराया केस

Tue, 07 Oct 2025 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पति के नहाने जाते ही पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर बड़ा कांड कर डाला। इसके बाद घर का दरवाजा बाहर से बंद कर वो दोनों फरार हो गए। 
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में पति के नहाने जाते ही पत्नी और साले लाइसेंसी पिस्टल और नकदी चुरा ले गए। यही नहीं घर के बाहर ताला भी बंद कर दिया। किसी तरह बाहर आने पर पति ने दोनों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़ित पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया सेवला जाट स्थित घर में 11 जुलाई को वह बाथरूम में नहाने गए। उसी समय पत्नी ने अपने भाई नरेंद्र सिंह (निवासी मनकेड़ा, थाना मलपुरा) को घर बुला लिया। दोनों 50 हजार रुपये, सोने-चांदी के गहने, मोबाइल फोन, फौज से संबंधित दस्तावेज और लाइसेंसी पिस्टल चुरा ले गए। वह बड़ी मुश्किल से बाहर निकल पाए और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें -  उटंगन नदी हादसा: घर से बुलाकर लाए थे दोस्त, खींच ले गई मौत...बेबस पिता की आंखें तलाश रही जिगर का टुकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन



पुष्पेंद्र का कहना है कि साला नरेंद्र आपराधिक प्रवृत्ति का है। जिस पर पहले से ही कई केस दर्ज हैं। आशंका है कि नरेंद्र लाइसेंसी पिस्टल का गलत इस्तेमाल कर सकता है। थाना प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें