कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव में खेत की मेड़ काटने के विवाद में आरोपियों ने एक विधवा से मारपीट और छेड़छाड़ की। विधवा के भतीजे पर जानलेवा हमला किया। विधवा ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा का आरोप है कि उसके खेत की मेड़ गांव के ही रघुनी ने काट दी, दो दिसंबर को वह जब यह देखने अपने भतीजे के साथ खेत जा रही थी तो रास्ते में आर्येंद्र, चंद्रकेश, मुकेश. सुनील और रघुनी ने रोककर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी आर्येंद्र ने उससे छेड़छाड़ की। पीड़िता ने सोमवार को इस मामले में कोतवाली सोरोंजी में पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।