फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज भतीजा: विधवा चाची के साथ कर डाली ऐसी हरकत, पुलिस का हिल गया दिमाग; दर्ज हुई एफआईआर

Mon, 26 Oct 2026 08:06 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के एत्मादुद्दौला क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने भतीजे पर घर से सोने-चांदी के आभूषण, एटीएम कार्ड और मकान के कागजात चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादुद्दौला क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने भतीजे पर घर से सोने-चांदी के आभूषण, डेबिट कार्ड और मकान के कागजात चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुष्प विहार कॉलोनी, टाॅवर वाली गली निवासी सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय सुरेश चंद ने पुलिस को बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह अपनी मां के साथ रहती हैं। दोनों घरों में झाड़ू-पोछा लगाकर परिवार का खर्च चलाती हैं। आरोप है कि 23 अक्तूबर को घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान उनका भतीजा राहुल घर पहुंचा और संदूक में रखे सोने-चांदी के आभूषण, एटीएम कार्ड और उनकी मां के मकान से संबंधित कागजात चोरी कर ले गया।

घर लौटने पर सामान गायब मिला। सुनीता देवी के अनुसार, उन्होंने राहुल से इस बारे में पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें