आगरा के थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव नांद का पूरा में बुधवार की रात को गांव में एक विशाल मगरमच्छ पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। विशाल मगरमच्छ ग्रामीण के घर में घुस गया और परिवार पर हमला बोल दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। दहशत में आए परिवार के लोगों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर विशाल मगरमच्छ को पड़कर चंबल नदी में छोड़ा है।
मच गई चीख पुकार
मगरमच्छ को देखकर परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण जाग कर मौके पर पहुंच गए। मगरमच्छ दीवार किनारे बैठा हुआ था। मगरमच्छ कोई उत्पाद मचाता, उससे पहले ही एकत्रित ग्रामीणों ने तत्काल सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को मामले को लेकर जानकारी दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टीम द्वारा मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू किया गया।
वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और रात में ही उसे ले जाकर चंबल नदी के पिनाहट घाट पर सुरक्षित छोड़ दिया। चंबल नदी से निकलकर बीहड के रास्ते से होकर पूर्व में भी मगरमच्छ कई बार गांव में पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पशुओं को अपना शिकार बनाने के लिए हमला बोला।
ये भी पढ़ें - सह न सके जुदाई: शादी करने की थी जिद, फिर घरवालों ने लिया ऐसा फैसला....; रुला देगी ये प्रेम कहानी
चंबल से आते हैं मगरमच्छ
बता दें चंबल नदी मगरमच्छ और घड़ियालों के लिए संरक्षित है। चंबल सेंचुरी में वन विभाग की देखरेख में इनका संरक्षण हो रहा है। मगर मगरमच्छ चंबल नदी से निकलकर गांव के तालाब और गांव तक पहुंच जाते हैं। गनीमत रही कि मगरमच्छ ने किसी पर हमला नहीं बोला अन्यथा अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।