नेताओं से गहरे हैं रिश्ते
श्री पारस अस्पताल मालिक डॉ. अरिन्जय जैन के नेताओं से गहरे रिश्ते हैं। डॉ. अरिन्जय को शहर के कई विधायक, मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों का खास माना जाता है। श्री पारस अस्पताल में आगरा के अलावा इटावा, मैनपुरी, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, अलीगढ़, औरया व कन्नौज के मरीज अधिक भर्ती होते हैं।
16 में पांच मृतक गैर जिलों के
ऑक्सीजन की दमघोंटू मॉकड्रिल मामले में 22 मरीजों की मौत के आरोप हैं। जिला प्रशासन ने डेथ ऑडिट में मृतक संख्या 16 बताई है, जिनमें इटावा, मैनपुरी समेत गैर जिलों के पांच मृतक थे। 11 मृतक आगरा के रहने वाले थे। जांच कमेटी की रिपोर्ट में किसी भी मरीज की मृत्यु ऑक्सीजन की कमी से नहीं मानी गई है।
ये भी पढ़ें: श्री पारस अस्पताल: प्रापर्टी टैक्स में गड़बड़ी की खुलेगी फाइल, तीन साल से जमा नहीं हुआ, क्षेत्रफल का होगा सत्यापन