फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिर पर दुपट्टा और चेहरे पर हंसी...अखिलेश यादव के मंच पर जैसे ही पहुंची ये युवा नेत्री; मच गया शोर

Mon, 29 Apr 2024 08:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में सपा मुखिया अखिलेश यादव के मंच पर जब ये युवा नेत्री बोलने के लिए आईं, तो जोरदार नारों के साथ शोर मच गया। इनका भाषण भी अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
नाशी खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नेताओं की चुनावी रैलियों का शोर चल रहा है। दो दिन पहले कासगंज में अखिलेश यादव की सभा हुई। यहां मंच से एक युवा नेत्री ने जब बोलना शुरू किया तो शोर मच गया। इन युवा नेत्री का नाम है नाशी खान, जो सहावर नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं इनकी मां जीनत खान पूर्व विधायक पटियाली रह चुकी हैं। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन

नाशी खान कासगंज जिले के सहावर की रहने वाली हैं। इनकी मां जीनत खान पटियाली विधानसभा क्षेत्र से सपा से विधायक रह चुकी हैं। नाशी खान की सहावर क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इनके परिवार की शिवपाल सिंह यादव से काफी नजदीकियां मानी जाती हैं। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव 2024 में जब बदायूं लोकसभा से शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव चुनाव मैदान में हैं, तो वहां से नाशी खान को उनके चुनाव प्रचार के लिए अहम जिम्मेदारी मिली हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें