फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोर्ट पहुंचते-पहुंचते सफेद पाउडर हो गया काला, पुलिस की बड़ी चूक; NDPS का आरोपी बरी

Thu, 02 Jul 2026 11:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कथित 450 ग्राम नशीला पाउडर बरामदगी के मामले में अदालत ने पुलिस की प्रक्रिया संबंधी खामियों और बरामद पाउडर के रंग में विरोधाभास को गंभीर मानते हुए आरोपी को बरी कर दिया। गवाहों ने पाउडर सफेद बताया था, जबकि अदालत में पेश सामग्री काले रंग की निकली।
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशीला पाउडर बरामदगी के मामले में सुनवाई के दौरान गवाह बोले सफेद अदालत में काला पाउडर निकला। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट हर्षवर्धन ने थाना सदर बाजार क्षेत्र के प्रतापपुरा निवासी शनि कक्कड़ को पुलिस की लापरवाही के कारण बरी करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बरसात में सांपों से रहें सावधान! ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें बचने के आसान तरीके और काटने पर क्या करें


थाना सदर बाजार में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, दरोगा कृपाल सिंह ने आरोप लगाया था 23 अप्रैल, 2021 वह पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। देवीराम चौराहे से पीडब्लूडी चौराहे की तरफ पहुंचे तो उन्हें देख एक युवक हाथ में सफेद थैला लिए प्रतापपुरा की तरफ भागने लगा। पीछा करके आरोपी शनि कक्कड़ को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से 450 ग्राम नशीला पावडर हेरोइन बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: फायरमैन जो सिस्टम से लड़ने के लिए बना था 'कॉकरोच', अब जाएगी नौकरी; बर्खास्तगी का मिला नोटिस


अभियोजन पक्ष की तरफ से दरोगा कृपाल सिंह, पुलिस कर्मी वीरेंद्र सिंह, दरोगा तेजवीर सिंह और पुलिस कर्मी मोहित कुमार को गवाही के लिए अदालत में पेश किया गया। आरोपी के अधिवक्ता ने तर्क दिए कि पुलिस ने न तो एनडीपीएस में वर्णित विधिक प्रावधानों का पालन किया, न आरोपी से बरामदगी का कोई स्वतंत्र गवाह अदालत में पेश किया। दरोगा और पुलिस कर्मी ने अपनी गवाही में आरोपी से बरामद पाउडर का रंग सफेद बताया था, जबकि अदालत में आरोपी से बरामद कथित माल को खोला गया तो उसका रंग काला निकला।

ये भी पढ़ें -   जल संकट: आधे शहर के पांच लाख लोगों को 36 घंटे नहीं मिला पानी, बूंद-बूंद को तरस गए; बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें