फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जमीन के नीचे छिपाए थे जेवर, चोरों ने वो भी खोज निकाले; गड्ढा खोदकर लाखों के आभूषण किए चोरी

Sun, 31 May 2026 08:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

वरपुरा गांव में चोरों ने घर के पीछे से घुसकर जमीन में दबाए गए करीब 600 ग्राम सोने और 2 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार 84 कोस परिक्रमा पर गया हुआ था, पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव वृथला के मजरा वरपुरा में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने एक अनोखी और सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर के पीछे के रास्ते से दाखिल होकर जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाए गए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। शनिवार सुबह जब परिजन को चोरी का पता चला तो घर में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना इरादतनगर के अंतर्गत गांव वृथला के मजरा वरपुरा निवासी कृष्णकांत त्यागी व उनकी पत्नी मीना देवी शुक्रवार को 84 कोस की परिक्रमा देने के लिए गए थे। जाने से पूर्व अपने घर के सोने चांदी के आभूषण अपने मकान में ही कच्चे स्थान पर दबाकर चले गए। उनके बेटे रविकांत व उसकी पत्नी मनु, भाई रमाकांत घर पर ही रह गए। शनिवार सुबह रमाकांत ने सफाई करते समय देखा तो गड्ढे में दबा हुआ सामान नहीं था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित चंद्रकांत त्यागी ने बताया कि मैं चोरी के भय से जाने से पहले अपने करीब 600 ग्राम सोने के आभूषण व करीब 2 किलो चांदी के आभूषण गड्ढे में दबाकर रख गया था, जिसे चोर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें