15एमएनपी-39-मृतक मोहम्द कैफ का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
कुरावली (मैनपुरी)। बुधवार को क्रिकेट खेलते समय सोलह वर्षीय किशोर अचानक चक्कर आने से मैदान पर बेहोश होकर गिर गया। सामुदायिक स्ेवास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नगर के मोहल्ला पठानान निवासी नासिर हुसैन का 16 वर्षीय इकलौता दत्तक पुत्र मोहम्मद कैफ कक्षा 12 का लल्लू सिंह इंटर कॉलेज का छात्र था। बुधवार की शाम करीब चार बजे कैफ अपने साथियों के साथ पड़ोस में ही खाली पड़े मैदान में क्रिकेट खेलने चला गया। गेंदबाजी करते समय अचानक कैफ को चक्कर आया और वह मैदान पर ही गिर गया। जानकारी होते ही उसके परिवार के लोग मैदान पर पहुंच गए। आनन फानन में परिजन किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत हो जाने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बाद में परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।