फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पीने का पानी बर्बाद करने से रोका तो... दुकानदार भाइयों पर बरसाए हॉकी और डंडे, मूकदर्शक बने रहे लोग

Tue, 19 Dec 2023 08:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में पीने का पानी बर्बाद करने से रोका तो आरोपियों ने दुकानदार भाइयों पर हॉकी-डंडे बरसाए। लोग मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के सिकंदरा चौराहा स्थित मिठाई की दुकान पर पीने का पानी बर्बाद करने से रोकने पर युवकों ने दुकानदार भाइयों पर हमला बोला। हॉकी और डंडे से पीटा। मारपीट होता देखकर लोग और यातायात पुलिसकर्मी आ गए। मगर, मूकदर्शक बने रहे। भाइयों ने भागकर जान बचाई। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

विज्ञापन


सिकंदरा चौराहे पर श्याम यादव की मिठाई की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार अपराह्न 3 बजे दुकान पर डेरा बस्ती के चार युवक आए। समोसे और कचौड़ी खाने के बाद पीने के पानी की बोतल से पैर धोने लगे। उन्होंने पानी बर्बाद करने के लिए मना किया। इसके बावजूद माने नहीं। अपने साथी भी बुला लिए। वह हॉकी और डंडे लेकर आए। उन्होंने दुकानदार श्याम और उनके भाई अंकुर को पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट देख भीड़ लग गई लेकिन युवकों की संख्या अधिक होने से कोई बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने दुकान से भागकर जान बचाई। सूचना पर थाना सिकंदरा की फोर्स पहुंची। दोनों घायलों का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें