फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा को वोट दिया तो उखाड़ ले गए बिजली का मीटर

Thu, 28 Nov 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। गांव रुरिया निवासी महिला का बिल बकाया होने पर टीम मीटर उखाड़ कर ले गई। थाने पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने भाजपा को वोट दिया। इसी वजह से कर्मियों ने कार्रवाई की है। पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र की महारानी देवी ने बताया कि उनका पुत्र ध्रुव दिल्ली में नौकरी करता है। उनकी माली हालत ठीक नहीं है। इस वजह से बिजली का बिल जमा नहीं कर सकी थीं। उन्होंने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को जल्द ही बिल जमा करने का आश्वासन दिया था। महारानी का आरोप है कि बुधवार को विद्युत विभाग के दो कर्मी उनके यहां आए तो उन्होंने अपनी परेशानी बताई। कर्मियों ने गालियां देते हुए कहा कि तुम भाजपा की समर्थक बनती हो। तुमने सपा को वोट नहीं दिया है। इसके बाद कर्मियों ने मीटर उखाड़ लिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्रता भी की गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें