फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद की लगातार आवक के बाद भी कम नहीं हो रही भीड़

Thu, 28 Nov 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। अमांपुर क्षेत्र में लगातार सहकारी समितियों पर खाद की आवक हो रही है, लेकिन इसके बाद भी सहकारी समिति पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

कस्बा के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर बुधवार को खाद की एक हजार-एक हजार बोरी भेजी गई हैं। बृहस्पतिवार को भी खाद का वितरण किया गया। इससे पहले भी लगातार खाद का वितरण हो रहा है लेकिन किसानों की भीड़ कम नहीं हो रही हैं। बृहस्पतिवार को भी सुबह से शाम तक खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ लगी रही। घंटों तक लाइनों में लगे होने के बाद भी अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल सकी। जिन किसानों को खाद मिल गई वह खेतों में गेहूं, सरसों, कई फसलों की ड्रेसिंग करने में जुट गए हैं। समिति सचिव दिनेश कुमार यादव ने बताया कि एक हजार बोरी केंद्र पर आई हैं। यह किसानों को वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान परेशान न हों खाद की कोई कमी नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें