फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने खाना खाने से किया इंकार तो महिला ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। गांव भटानी में शनिवार को महिला ने शराब पी रहे पति से खाना खाने के लिए पूछा, पति ने झल्लाकर इंकार कर दिया तो क्षुब्ध महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भटानी निवासी शालू (35) पत्नी संजय चौहान हमेशा पति के खाने के बाद खाना खाती थी। शनिवार को सुबह पति शराब पी रहा था। शालू ने पहले तो शराब पीने के लिए मना किया। इसके बाद पति से खाना खाने के लिए कहा, नशे में धुत पति ने शालू से गुस्से में खाना लेने से मना कर दिया।
इसके बाद शालू अपने कमरे में चली गई। उसने जहर खा लिया। कुछ देर बाद ही शालू की तबियत खराब हुई तो परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम के समय महिला ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें