फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कर्मचारियों ने नहीं दी तवज्जो तो पति के साथ धरने पर बैठी सभासद

Mon, 23 Jun 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नगर पालिका में धरने पर बैठी सभासद और उसके पति को समझाते अन्य सभासद और नगर पालिका के अ​धिकारी।  - फोटो : नगर पालिका में धरने पर बैठी सभासद और उसके पति को समझाते अन्य सभासद और नगर पालिका के अ​धिकारी।
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका कार्यालय में अपने वार्ड के लोगों की समस्या को लेकर पहुंची सभासद को नगर पालिका के कर्मचारियों ने तवज्जो नहीं दिया। नाराज सभासद अपने पति के साथ नगर पालिका के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गई। ईओ ने मामले में हस्तक्षेप किया और उनके वार्ड की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया तब सभासद धरने से उठी।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाग लेने के बाद वार्ड 28 की सभासद ज्ञानश्री वार्ड की जनता की समस्या को लेकर प्रकाश और जलकल विभाग में पहुंची। यहां कर्मचारियों ने उनकी समस्या नहीं सुनी तो वो नाराज होकर चली गईं।दोपहर 12:30 बजे के करीब पति अजीत शाक्य के साथ पालिका परिसर पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। हाथों में तख्तियां लेकर आरोप लगाया कि पालिका के कर्मचारी उनके वार्ड की जनता की किसी भी समस्या को गंभीरता से लेकर समाधान नहीं करते हैं। उन्होंने ईओ के ऊपर भी बात न सुनने का आरोप लगाया है। जानकारी होते ही अन्य सभासद वहां पहुंच गए। जानकारी होने के बाद धरना स्थल पर पहुंचे ईओ बुद्धिप्रकाश ने नाराज सभासद को समझाकर धरना समाप्त कराया और कार्यकाल ले जाकर कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके बाद कर्मचारी ने सभासद से मांफी मांगी। ईओ ने सभासद द्वारा दी गईं शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर समाधान कराने का भी आश्वासन दिया है।


पांच लीटर सरसों के तेल की कट्टी भी थी साथ
सभासद पति का कहना था कि नगर पालिका के कर्मचारी किसी भी बात के लिए बहुत तेल मालिश कराते हैं। इस लिए वह तेल की कट्टी भी साथ लेकर आया है। सरसों के तेल की कट्टी के साथ धरना पर सभासद और सभासद पति का बैठना नगर पालिका ही नहीं आस-पास के लोगों में चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें