फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटियों को अखाड़े में उतारा तो समाज ने मारे ताने, भारती ने विश्व चैंपियन बनाकर रचा इतिहास

Wed, 11 Nov 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विश्व चैंपियन तैयार करने वाली कोच भारती बघेल। बीच वाली
विज्ञापन
आगरा। जिस परिवार को बेटियों को अखाड़े में उतारने पर समाज के ताने सुनने पड़े थे आज उसी परिवार की बेटी भारती बघेल ने कोच के रूप में इतिहास रच दिया है। उनके मार्गदर्शन और कड़ी ट्रेनिंग के दम पर पहलवान मनीषा भानवाला ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। खुद कंधे की चोट के कारण पहलवानी का सफर बीच में छोड़ने वाली भारती ने अपनी शिष्या को विश्व विजेता बनाकर अपना और परिवार का अधूरा सपना पूरा कर दिया है।
विज्ञापन


दादा और पिता पहलवान, मां हैं बेहतरीन तैराक
भारती के खेल प्रेम की नींव उनके परिवार में ही पड़ी थी। उनके दादा होतीलाल बघेल आसपास के गांवों के जाने-माने पहलवान थे। उनके नक्शेकदम पर चलते हुए पिता खेम सिंह बघेल ने भी कुश्ती में हाथ आजमाया। देश के लिए खेलने की उनकी तमन्ना अधूरी रह गई थी, जिसे उन्होंने अपनी बेटियों के जरिये पूरा करने का संकल्प लिया। मां माया देवी एक गृहिणी हैं और वह खुद एक अच्छी तैराक हैं। परिवार ने समाज के कड़े विरोध और ताने की परवाह किए बिना अपनी चारों बेटियों को अखाड़े में उतार दिया।

परिवार का यह संघर्ष रंग लाया और तीनों बहनों ने कुश्ती में अपनी अलग पहचान बनाई। बसे बड़ी भारती बघेल खुद एक बेहतरीन पहलवान रह चुकी हैं और कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। हालांकि, कंधे के खिसकने की गंभीर समस्या (शोल्डर डिसलोकेशन) के कारण उन्हें खेल को अलविदा कहना पड़ा। इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और कुश्ती को कोचिंग के जरिए ही जीने का फैसला किया। भारती की छोटी बहन राष्ट्रीय स्तर की पहलवान रह चुकी हैं और वर्तमान में संभल जिले में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। छोटी बेटी सुधा और सबसे छोटी सोनी भी एक कुशल पहलवान हैं।
विज्ञापन

भारती बनी कोच

पूजा बताती हैं कि भारती ने आगरा में इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त की और पटियाला से एनआईएस प्रशिक्षण (नेताजी सुभाषचंद्र बोस नेशनल इंट्स्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स) हासिल किया। वह पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान, एनआईएस कोच तथा ए ग्रेड और लेवल-1 प्रमाणित कुश्ती प्रशिक्षक हैं। वर्तमान में नंदिनी नगर में भारतीय महिला पहलवानों को प्रशिक्षण दे रही हैं। पूजा के मुताबिक भारती 2023 से महिला पहलवानों को प्रशिक्षित कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन में मनीषा भानवाला की विश्व चैंपियनशिप में स्वर्णिम सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें