फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजवीर ने बधाई दी तो देवेश ने छुए पैर

Wed, 05 Jun 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एटा लोकसभा चुनाव के लिए हुई मतगणना के अंतिम समय में लोगों को ऐसा नजारा देखने को मिला जब लोग प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के आपसी मिलन को देखकर लोग सकते में आ गए। दो बार सांसद रहे राजवीर सिंह ने बड़प्पन दिखाते हुए सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य को हाथ मिलाकर जीत की बधाई दी तो सपा प्रत्याशी ने उन्हें बड़ा भाई कहते हुए तुरंत ही उनके पैर छूए। राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता मतगणना समाप्त होने के बाद मैत्री भाव से सामने आई। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। यह नजारा देखकर वह भी आश्चर्य करते हुए सराहना करने लगे। इसी दौरान राजवीर ने देवेश से कहा कि तुमने पटियाली विधानसभा में अच्छी बढ़त बनाई। इस पर देवेश ने कहा कि पटियाली से उन्हें ऐसी ही उम्मीद थी। इस दौरान हार जीत के कारणों को लेकर राजवीर ने अन्य बिंदुओं पर भी बातचीत की। राजवीर बोले कि इतना विकास किया फिर भी यह काम नहीं आया। इसी तरह दोनों के बीच काफी देर बातचीत होती रही और एक दूसरे को अपने अपने चुनावी आकलन के बारे में बताते नजर आए।
विज्ञापन





राजवीर ने ली चुटकी
राजवीर और देवेश शाक्य के बीच जब बातचीत हो रही थी तो इस दौरान सांसद राजवीर सिंह ने चुटकी लेते हुए विजेता देवेश शाक्य से कहा कि अब ईवीएम को तो दोष नहीं दोगे। इस पर देवेश शाक्य भी कहते नजर आए कि उन्होंने कभी ऐसा दोष नहीं दिया। जनता ही ईवीएम भरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें