मैनपुरी। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ईवीएम के मतदान में तो पराजित हुए ही साथ ही पोस्टल बैलट में भी उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा है। पोस्टल बैलट में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने जयवीर सिंह को 824 मतों से पराजित किया।
जिले में पोस्टल बैलट के कर्मचारियों के मतदान की बात करें तो सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को सर्वाधिक 1816 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को 992 मत प्राप्त हुए। वहीं बसपा के शिव प्रसाद यादव को 117 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय सुरेश चंद्र को 8, वोटर्स पार्टी के नंदराम बागड़ी को 4, भारतीय शक्ति चेतना पर्टी की मंजू पाल को 23, निर्दलीय प्रमोद कुमार को 12 और सर्व समाज जनता पार्टी के सुनील कुमार मिश्रा को 4 मत प्राप्त हुए। पोस्टल बैलट के माध्यम से जिले के मतदाताओं ने नोटा को भी 12 मत दिए।
पोस्टल बैलट में बीजेपी प्रत्याशी की हार का कारण सरकारी कर्मचारियों की भी सरकार से नाराजगी जता रहा है। कहीं नहीं कहीं इस चुनाव में सरकारी कर्मचारियों ने भी सपा की ओर मतदान किया है।