फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब आगरा में बाल-बाल बचे थे राहुल गांधी, रोड शो के दौरान हुआ था ये

Sat, 16 Dec 2017 02:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभालने वाले राहुल गांधी के साथ बीते साल आगरा में एक हादसा होते-होते बचा था। उस दौरान यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी उनके साथ थे। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते साल 2016 में 1 अक्टूबर को राहुल गांधी आगरा में रोड शो कर रहे थे। उस समय वे कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे। आगरा में रोड शो के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। 

यहां फव्वारे चौक स्थित अग्रसेन प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान राहुल गांधी को करंट लग गया। उस समय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि जिस दौरान राहुल गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे, वहीं नजदीक से एक बिजली का तार जा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तुमने तो मुझे करंट लगवा दिया

इस दौरान राहुल का सिर तार से छू गया। हालांक‌ि उन्होंने तुरंत पीछे हटते हुए खुद को सुरक्षित किया। यह देखते हुए एसपीजी भी हरकत में आ गई, लेकिन तब तक राहुल ने खुद को संभाल लिया था।

इस दौरान राहुल गांधी के साथ राजबब्बर भी थे। राजबब्बर के हाल चाल पूछने पर उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, तुमने तो मुझे करंट लगवा दिया। इसके बाद राहुल ने उनके ऊपर फूल फेंक रहे लोगों को भी ऐसा करने से मना कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें