फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एआई की मदद से होने लगे चालान तो सीट बेल्ट लगाने लगे वाहन चालक, चाैंकाने वाला आंकड़ा आया सामने

Sun, 02 Feb 2025 12:52 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिसंबर में सीट बेल्ट न लगाने पर पांच हजार से अधिक चालान हुए तो वहीं जनवरी में ये संख्या घटकर 200 से कम पर आ गई है। लोगों में सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरुकता आई है। 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत जब से शहर में आर्टिफिशियल इंटेंलिजेंस आधारित कैमरे लगाए गए हैं। इससे लोग सतर्क हो गए हैं। अब एमजी रोड पर चार पहिया वाहन सवार सीट बेल्ट लगाकर चल रहे हैं। 
विज्ञापन


यही कारण रहा कि दिसंबर में बिना सीट बेल्ट के पांच हजार से अधिक चालान हुए तो जनवरी में यह संख्या घटकर 146 रह गई। नगर निगम स्मार्ट सिटी कार्यालय से यह संचालित हो रहा है। एक से 31 जनवरी तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि एआई आधारित कैमरे कितनी मुस्तैदी से काम को अंजाम दे रहे हैं। 

सीट बेल्ट न लगाने पर 146 वाहन चालकों के चालान ट्रैफिक पुलिस को भेजे गए हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि आईटीएम सिस्टम में जो कैमरे इंस्टाल कराए गए थे, उन्हीं के माध्यम से ई-चालान जनरेट हो रहे हैं। कैमरों से लिया गया फोटो ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को भेजा जा रहा है। यहां से चालान वाहन चालक के घर भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें