फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 28400 एमटी हो चुकी है गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। इस बार जनपद में पिछले गेहूं की बंपर खरीद हुई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा की तुलना इस बार अधिक खरीद हुई है। किसानों से 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में गेहूं की खरीद के लिए 57 क्रय केंद्र बनाए गए। जिन पर किसानों से गेहूं की उपज की खरीद की जा रही है। क्रय केंद्रो में खाद्य विभाग के 10, पीसीएफ के 45, मंडी परिषद का 1, भारतीय खाद्य निगम का 1 क्रय केंद्र संचालित हैं। एक अप्रेल से गेहूं के लिए खरीद केंद्र खोले गए। जिन पर निरंतर गेहूं की खरीद किसानों से की जा रही है।
पिछले वर्ष 27 मई तक जनपद में किसानों से 23211 मीट्रिक टन की खरीद सरकारी केंद्रो पर की गई थी। लेकिन इस बार अभी तक 28400 मीट्रिक टन खरीद किसान केंद्रो पर की जा चुकी है। यह आंकड़ा बताता है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गेहूं की खरीद अच्छी की गई है। सबसे अधिक खरीद पीसीएफ के केंद्रो पर हुई। इन पर 20508 मीट्रिक टन की खरीद की गई।
विज्ञापन

4247 लाख रुपयों का हो चुका है भुगतान
जनपद के सरकारी खरीद केंद्रो पर 5523 किसानों ने अपनी उपज को गेहूं केंद्रों पर बिक्री किया। उनके गेहूं की खरीद एमएसपी की गई। जिनके अनुसार अब तक बिक्री करने वाले किसानों को 4247 लाख रुपयों का भुगतान किया जा चुका है।
आकड़ों की नजर में:
- 28400 मीट्रिक टन इस वर्ष हो चुकी है खरीद
- 23211 मीट्रिक टन पिछले वर्ष अब तक हुई थी खरीद
- 57 सरकारी खरीद केंद्र हैं जनपद में
- 5523 किसान अभी तक हुए हैं लाभान्वित
वारदाना व अन्य व्यवस्थाएं हैं पूरी
किसानों को एमएसपी गेहूं की बिक्री के लिए जागरूक किया गया। जिसके चलते किसान अपने गेहूं की उपज को सरकारी क्रय केंद्रो पर लगा रहे हैं। सभी केंद्रो पर वारदाना व अन्य व्यवस्थाएं पूर्ण हैं। क्रय केंद्रो पर किसानों को पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। - विजय कुमार शुक्ला, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें