31एमएनपी-16-नवीन मंडी स्थित खाद्य विभाग का केंद्र बुधवार को भी बंद रहा
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए आज से जिले के 79 खरीद केंद्रों पर किसानों से गेहूं की खरीद की जाएगी। हालांकि इसके लिए अब तक कोई तैयारी नहीं की गई है। अधूरी तैयारियों के बीच केंद्रों पर खरीद शुरू होगी। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
जिले में डेढ़ लाख हेक्टेयर से भी अधिक क्षेत्रफल में गेहूं की खेती की जाती है। इसके चलते गेहूं का उत्पादन भी बंपर होता है। इन किसानों के गेहूं को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए शासन ने जिले में गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए हैं।
जिला प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर कुल 79 केंद्र बनाए हैं। इन सभी केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होनी है। हालांकि बुधवार तक केंद्रों पर कोई तैयारी नहीं की गई। अधिकांश केंद्रों पर तो बुधवार को साफ-सफाई भी नहीं कराई गई। इसके चलते किसानों को अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ेगा।
---
केंद्रों का विवरण
संस्था का नाम केंद्रों की संख्या
विपणन शाखा-10
पीसीएफ-50
पीसीयू-13
भारतीय खाद्य निगम-3
मंडी समिति-3
कुल-79
----
वर्जन
सभी केंद्रों पर एक अप्रैल से खरीद शुरू हो जाएगी। इसपके लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बी. राम, अपर जिलाधिकारी।