फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 246 केंद्रों पर कल से शुरू होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने सोमवार को आगरा मंडल की समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि 25 मार्च से मंडल के सभी जिलों में गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। इनमें आगरा में 47, मथुरा में 83, फिरोजाबाद में 49 और मैनपुरी में 67 केंद्र बनाए गए हैं। मथुरा और फिरोजाबाद में 11 मोबाइल केंद्र मंजूर किए गए हैं। आगरा और मैनपुरी में इसके लिए प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को क्रय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। बोरों की उपलब्धता से लेकर भंडारण तक की व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पानी और बैठने के इंतजाम हों। पंजीकरण बढ़ाने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएं और सभी केंद्रों की जिओ टैगिंग अनिवार्य की जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को केंद्रों की लगातार निगरानी करने और नमी मापक यंत्रों की जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के अपर जिलाधिकारी व खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कांटा-बाट का होगा सत्यापन
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर तिरपाल, क्रेट्स और पॉलिथीन कवर की उपलब्ध कराए जाएं ताकि अचानक बारिश होने पर बचाव किया जा सके। साथ ही कांटा-बाट का सत्यापन कराकर रिपोर्ट नोडल प्रभारी को देने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें