फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद :प्रदेश में तीसरे स्थान पर आया जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में गेहूं की खरीद का पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया है। जिससे जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जबकि मंडल में उसका दूसरा स्थान है। अभी यह खरीद आगे भी होनी है जिससे स्थिति में और सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते इस बार गेहूं की खरीद 15 दिन देर से शुरू हो सकी। जिसके चलते गेहूं खरीद पिछड़ने की संभावना है, लेकिन प्रशासन एवं खाद्य विभाग ने खरीद के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जो प्रयास किए वह रंग लाए। शासन से जिले के लिए 39000 मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया था इसके लिए जिले में 52 केंद्र निर्धारित किए गए। इनमें से एक चालू नहीं हो पाया। 51 केंद्रों पर अब तक 34543. 52 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
जो मिले लक्ष्य का 88 .57 प्रतिशत है। पिछले वर्ष जिले में 28502.73 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। पिछले वर्ष से 6040।79 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद अधिक हो चुकी है। अधिक खरीद होने से जिला तीसरे स्थान पर आ चुका है। मंडल में अलीगढ़ ने अपने लक्ष्य की अभी तक 89.96 प्रतिशत गेहूं की खरीद की है जबकि शामली ने अपने लक्ष्य की 118.18 प्रतिशत खरीद कर प्रदेश में टॉप स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें