फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला छपट्टी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
11एमएनपी-13-मृतका रूबी का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला छपट्टी ओम भंडार वाली गली निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ससुरालीजन करंट लगने से मौत की बात कह रहे थे। कोतवाली पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी समता ने अपनी पुत्री निधी उर्फ रूबी की शादी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी ओम भंडार वाली गली निवासी मोहन कुमार के साथ की थी। बृहस्पतिवार की सुबह ससुरालीजन निधी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया कि उसे कूलर से करंट लग गया है। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद निधी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ससुरालीजनों के अनुसार सुबह घर में सफाई करने के दौरान कूलर से करंट लगने से मौत हुई है। कोतवाली पहुंची मृतका की मां समता ने आरोप लगाया कि शादी कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में कुछ न कुछ मांगते रहते थे। दो दिन पूर्व पति को दिल्ली भेज दिया और पुत्री को करंट लगा के मार डाला। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
लॉकडाउन में घर आ गए थे दंपती
मृतका के परिजनों ने बताया कि मोहन कुमार व पुत्री निधी दिल्ली में रह रहे थे। वहां मोहन आटो चलाता था। लॉकडाउन के बाद जब काम बंद हो गया तो दोनों मैनपुरी स्थित घर वापस लौट आए थे। पति, सास, ससुर, ननद देवर पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट व मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भानू प्रताप, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें