कासगंज। लॉकडाउन के बीच बुधवार से गेहूं खरीद शुरू हो गई। पहले दिन एक केंद्र पर 50 क्विंटल की खरीद हुई। इस दौरान सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन का भा ध्यान रखा गया।
गेहूं की खरीद के लिए जिले में 51 केंद्र बनाए गए हैं। पहले एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते यह मामला अटक गया था। अब 15 अप्रैल से दूसरा लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही गेहूं क्रय केंद्रों को छूट भी दे दी गई।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने क्रय केंद्रों पर पहुंच कर सोशल सामाजिक दूरी व सैनिटाइजेशन आदि का हाल देखा। मास्क आदि भी चैक किए। सिढ़पुरा के खरीद केंद्र पर एक किसान अपना गेहूं लेकर पहुंचा। किसान के गेहूं की तौल कराई गई।
गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। सभी केंद्रों पर सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पहले दिन एक केंद्र पर 50 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। अन्य केंद्रों पर भी जल्द ही खरीद शुरू होने की उम्मीद है। सभी केंद्रों पर वारदानें आदि की पर्याप्त व्यवस्था है-विजय कुमार शुक्ला, डीआरएमओ