फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए 42 लोगों के भेजे गए सैंपल-

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए सभी 42 लोगों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। पूर्व में भेजे गए नमूनों से 13 की रिपोर्ट आ गई है इनमें से 11 निगेटिव हैं और 2 नमूने फेल हुए हैं। इनकी जांच दोबारा से कराई जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहन, गांव नगला अब्दाल और गोयती में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसके बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। इन लोगों के संपर्क में आए 42 लोग एकांतवास के लिए नौरथा क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराए गए हैं। इनकी जांच के लिए बुधवार को सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
इनकी रिपोर्ट 48 घंटे में आने की संभावना है। प्रशासन के अलावा शहर के लोग भी इन सैंपल की रिपोर्ट के इंतजार में हैं। इसके अलावा पूर्व में भेजे गए नमूनों में से 13 की जांच रिपोर्ट आई है। इनमें 11 निगेटिव हैं और दो का सैंपल सही नहीं जाने के कारण जांच नहीं हो सकी। इनकी दोबारा जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

जांच किट न होने पर देर से गए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना जांच किट नहीं थी। इसी के चलते सैंपल मंगलवार की बजाए बुधवार को भेज गए हैं। अलीगढ़ से किट नहीं आने के बाद जांच की गई।
- सभी क्वारंटीन लेागों के सैंपल भेज दिए गए हैं। 13 में से 11 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। दो नमूने लिक्विड खराब होने के कारण फेल हो गए। दुबारा किट भेजकर इनकी रिपोर्ट मंगाई जाएगी- डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें