फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेवर से भरा डिब्बा मिल जाए तो क्या करेंगे...आगरा में ड्राई क्लीनर ने जो किया, आप भी करेंगे तारीफ

Sat, 09 Nov 2024 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक ड्राई क्लीनर को कपड़ों में जेवर का डिब्बा मिला। इस डिब्बे में नौ लाख रुपये के जेवर रखे हुए थे, लेकिन ये जेवर उसका ईमान नहीं डिगा सके। ड्राई क्लीनर ने तुरंत संपर्क कर ये डिब्बा मालिक को लौटा दिया।  

 
विज्ञापन
डिब्बे में रखे थे ये जेवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर के नौलक्खा में मधु ड्राईक्लीन के नाम से दुकान चलाने वाले पंकज कनौजिया को ड्राई क्लीन के लिए आए लहंगे में जेवरात का डिब्बा मिला। इसमें सोने-चांदी के करीब 9 लाख के जेवर थे। शुक्रवार को जब ड्राई क्लीन के लिए निकाला तो जेवर का डिब्बा देखकर उन्होंने तुरंत ही इसकी मालकिन को कॉल करके सौंप दिया। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: महिला सिपाही के एक थप्पड़ ने निलंबित करा दिए छह पुलिसकर्मी, मामला कुछ ऐसा...जानकर अधिकारी भी रह गए सन्न
विज्ञापन



ड्राई क्लीन के लिए दिया था लहंगा
हेरिटेज अपार्टमेंट, फतेहाबाद रोड निवासी रचना वर्मा छह नवंबर को लहंगा और पति रत्नेश का सूट ड्राई क्लीन के लिए देकर गई थीं। दो दिन बाद जब पंकज ने लहंगे में जेवरात से भरा डिब्बा देखा तो इसकी जानकारी मालकिन को दी। वहीं रचना अपनी ज्वैलरी को घर में तलाश कर रही थीं। शुक्रवार को वह पंकज के लिए मिठाई लेकर पहुंचीं। उनका कहना था कि करीब नौ लाख के जेवरात थे। उनका कहना था कि पंकज जैसे लोगों के कारण ही ईमानदारी जिंदा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें