11एमएनपी-52- गेहूं के खेत में भरा पानी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी के बाद किसान परेशान हैं। मंगलवार शाम को ही मौसम ने करवट बदल ली। रात में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन सुबह मौसम साफ हो गया है। मौसम वैज्ञानिक अब भी बारिश का खतरा बता रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने 11 से 14 मार्च के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में किसान लगातार बारिश को लेकर चिंता में हैं। मंगलवार को दिन में तो मौसम ठीक रहा, लेकिन शाम होते ही आसमान में बादल छा गए। देर रात हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। दिन में धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी बारिश का खतरा टला नहीं है। आगामी दो दिनों में बारिश की आशंका जता रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र वर्मा ने किसानों से फसलों में जल निकासी के इंतजाम करने और आलू व सरसों की तैयार फसल को खेतों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की अपील की है।
अब तक 45 मिमी हो चुकी है बारिश
बारिश को लेकर किसानों की चिंता जायज है। दरअसल अब तक मार्च में 45 मिमी बारिश हो चुकी है। इतनी बारिश मार्च के महीने में बीते दस सालों में भी नहीं हुई। ऐसे में फसलों को नुकसान हो रहा है। लेकिन मौसम लगातार अपने तेवर दिखा रहा है। अगर मौसम बिगड़ा तो कहां का उत्पादन धड़ाम हो जाएगा।