फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण में अब बहस करेंगे जाने-माने अधिवक्ता, जानें क्या है तैयारी  

Sun, 10 Jul 2022 12:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में 11 केस चल रहे हैं। इनमें से अधिकतर वाद स्थानीय वादकारियों द्वारा डाले गए हैं, जबकि तीन प्रमुख वाद बाहरी वादकारियों के हैं। 
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में ईदगाह प्रकरण के मुकदमों में पक्षकार तथा विपक्षीगणों द्वारा उन जाने-माने अधिवक्ताओं से संपर्क किया जा रहा है, जो हाईकोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ते हैं। मथुरा की अदालत में अपना पक्ष मजबूती से रखने के लिए इन अधिवक्ताओं को लाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


वर्तमान में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में 11 केस चल रहे हैं। इनमें से अधिकतर वाद स्थानीय वादकारियों द्वारा डाले गए हैं, जबकि तीन प्रमुख वाद बाहरी वादकारियों के हैं। इनमें से एक वाद सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री का है, जबकि एक वाद हाईकोर्ट बेंच लखनऊ के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह ने भी डाला है। इसके अलावा लखनऊ के नारायणी सेना के अध्यक्ष मनीष यादव द्वारा भी वाद डाला गया है, जबकि अन्य मुकदमे में मथुरा के वादकारी एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष,  अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी ठाकुर केशव देव मंदिर के सेवायत तथा अन्य लोगों के द्वारा डाले गए हैं।

विपक्षीगण की पैरवी शाही ईदगाह मस्जिद के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद आदि द्वारा की जा रही है। अपनी-अपनी पैरवी को मजबूत करने के लिए स्थानीय वादकारियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट तथा हाईकोर्ट से संबंधित चर्चित अधिवक्ताओं को लाने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट तथा हाईकोर्ट के कई अधिवक्ताओं से संपर्क साधा है। एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि उनके द्वारा भी हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं से संपर्क साधा जा रहा है। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा व नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि वे भी बात कर रहे हैं। 

बता दें अधिकतर वाद में अभी केस का स्टेटस मुख्य बहस तक नहीं आ सका है। विपक्षीगण शाही ईदगाह मस्जिद के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया कि वह समय-समय पर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं से संपर्क कर सलाह लेते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें