मैनपुरी। नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव की छात्रा कीर्ति यादव ने मुजफ्फरनगर में चल रही प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता 103 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीत लिया। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
प्रदेश के मुजफ्फरनगर में प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता चल रही है। इसमें जनपद के नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव की कक्षा आठ की छात्रा कीर्ति यादव पुत्री विनोद कुमार यादव निवासी पडुआ रोड भोगांव ने प्रतिभाग किया था। शनिवार को कीर्ति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 किलो भार वर्ग में स्नैच में 45 किलो तथा क्लीन एंड जर्क में 58 किलो, कुल 103 केजी वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता।
जिला व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कीर्ति अब नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। कीर्ति की इस सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, बीएसए विजय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य जोगेंद्र सिंह चौहान, हरप्रसाद यादव, सुमन यादव, अंजना यादव, अजय यादव, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव वर्मा, व्यायाम शिक्षक कन्हैयालाल, स्वतंत्र कुमार, पूजा भदौरिया, हिमांशु यादव आदि ने बधाई दी है।