बेवर। बिजली चेकिंग अभियान के तहत शनिवार को बेवर क्षेत्र केे दो गांव में बकाए पर काटे गए कनेक्शन जोड़कर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया है। जेई ने 20 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने की तहरीर में दी है।
बेवर क्षेत्र केे सब स्टेशन जोत के जेई ताराचंद्र ने नबीगंज क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर व भटपुरा में चलाए गए चेकिंग अभियान में बिजली बिल जमा नहीं होने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए थे। जेई ताराचंद्र ने शनिवार को श्यामपुर और भटपुरा में दोबारा चेकिंग की। दोनों गांव में 10-10 उपभोक्ता काटे गए कनेक्शन को बिना बिजली बिल जमा किए बिजली चोरी करते पाए गए।
जेई ने थाना बेवर में बीस बकाएदार विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी करने की तहरीर दी है। जेई ताराचंद्र ने बताया कि पूर्व में इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए थे। लेकिन बिना बिल जमा किए 20 उपभोक्ता काटे गए कनेक्शनों को जोड़कर बिजली चोरी करते पाए गए हैं। अब उनके खिलाफ बकाया वसूली कराने केे लिए आरसी काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।