फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में आगरा के बाजारों में साप्ताहिक बंदी लागू, जानें किस दिन कौन से बाजार रहेंगे बंद

Sat, 02 Jan 2021 10:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
लोहामंडी बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वर्ष 2021 के लिए प्रशासन ने आगरा समेत 10 विकास खंड के बाजारों की साप्ताहिक बंदी तय कर दी है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के आदेश पर छूट प्राप्त दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों को छोड़कर सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों के लिए साप्ताहिक बंदी दिवस निश्चित किया गया है। 

विज्ञापन


रविवार को ये बाजार रहेंगे बंद
बेलनगंज, गुदड़ी मंसूरखां, धूलियागंज, फ्रीगंज, पथवारी, लेन गऊशाला, छत्ताबाजार, कचहरी घाट, फिलिप गंज, दरेसी नंबर तीन, जमुना किनारा, न्यू मार्केट जीवनी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, बांस दरवाजा, मोतीगंज, गली बाहरभाई, नूरी दरवाजा, हींग की मंडी, संजय प्लेस।

सोमवार को ये बाजार रहेंगे बंद 
सुभाष बाजार, तिकोनियां, शिवाजी मार्केट, छीपीटोला, दरेसी नंबर एक व दो, एमजी रोड, साईं का तकिया चौराहा से सेंट जोंस चौराहा तक। राजामंडी, जगदीशपुरा, बोदला, बिचपुरी बाजार, आवास विकास कालोनी, मदिया कटरा, हलवाई की बगीची, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, माल का बाजार, लोहामंडी, नौबस्ता, शाहगंज, गोकुलपुरा, जौहरी बाजार,कसेरट बाजार, लुहारगली, रावतपाड़ा, तिलक बाजार, पीपलमंडी, ख्वाजा की सराय, ताजगंज, रकाबगंज, विभव नगर, जसवंत सिनेमा से फव्वारा तक, नाई की मंडी चौराहा, मीरा हुसैनी, सदरभट्टी, सेठगली, मंटोला, हास्पिटल रोड, पचकुइयां, मोतीकटरा, छिली ईंट घटिया, फतेहपुर सीकरी रोड से मिढ़ाकुर बाजार तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को ये बाजार नहीं खुलेंगे 
कालामहल, नामनेर, जीवनी मंडी, बल्केश्वर, कमलानगर, लंगड़े की चौकी, एमएल रोड, सुल्तानगंज, देहलीगेट, एमजी रोड सेंट जोंस से भगवान टाकीज, गांधीनगर, नुनिहाई, सदर बाजार, नौलक्खा, राजपुरचु्ंगी, शमसाबाद रोड, प्रतापपुरा, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन बाजार, बालूगंज, किशनगढ़, नगर छऊआ, सुल्तानपुरा, अर्जुन नगर, खेरिया मोड, जगनेर रोड, लालकुर्ती, बुंदुकटरा, मधुनगर, गोपालपुरा, देवरी रोड, कुतलुपुर, हरीपर्वत, स्वामीबाग, बाग फरजाना, बाग मुजफ्फरखां, सिकंदरा, रूनकता, घटिया आजम खां, मंडी सईद खां, मुस्तफा क्वार्टर, रामबाग, कालामहल, यमुना ब्रिज, पल्लीपार, हाथरस रोड, सेवला, मलपुरा, अकोला।

ग्रामीण क्षेत्रों में यह है व्यवस्था 
गुरुवारः अछनेरा, पिनाहट बाजार बंद रहेगा।
रविवारः फतेहपुर सीकरी स्थित आढ़त, जगनेर व किरावली ग्रामीण क्षेत्र।
शुक्रवारः फतेहपुर सीकरी स्थित दुकान व वाणिज्य अधिष्ठान, फतेहाबाद और ग्रामीण क्षेत्र, शमसाबाद। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें