फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक लॉकडाउन में पहली ही बार में सुधरी हवा की ‘सेहत’

विज्ञापन
कासगंज के वातावरण में हवा की गुणवत्ता के सूचकांक का स्क्रीन शॉट। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। वातावरण की सेहत आम जनमानस की गतिविधियों पर टिकी हुई हैं। इसका उदाहरण लॉकडाउन में देखने को मिला है। पिछले लंबे समय से बिगड़ी वातावरण की सेहत एक दिन के लॉकडाउन में ही सुधरी दिखाई दी। गुणवत्ता सूचकांक में तेजी से गिरावट आई है। जिससे वातावरण के लिए अच्छे संकेत नहीं है।
विज्ञापन

एक दिन के लॉकडाउन में जिले की हवा की सेहत दुरुस्त हुई। स्थिति इतनी अच्छी रही कि जो एक्यूआई पिछले सप्ताह तक 150 माइक्रो प्रति घन मीटर तक पहुंच गया था वह रविवार दोपहर साढ़े चार बजे तक घटकर 58 माइक्रो प्रति घनमीटर तक रह गया। जिसे वातावरण के अच्छे स्तर की श्रेणी में माना जाता है। बता दें कि रविवार को एक दिन के कारखानों से लेकर वाहनों तक का धुआं रुक गया और पर्यावरण की सेहत को संजीवनी मिल गई। सूर्योदय के साथ ही सुबह धूप की किरणें साफ रहीं। प्रदूषण नियंत्रित बोर्ड वायु के बेहतर गुणवत्ता के लिए लॉकडाउन को कारण मान रहा है। क्योंकि लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया तभी तो वातावरण में धुल और धुओं नहीं छाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें