फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने की युवती की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
रामनगर में युवती की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़ औश्र पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुसमरा। किशनी थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में रविवार की सुबह युवती की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी मुंह बोले भाई को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी सराफा व्यापारी स्वर्गीय अजय वर्मा के घर से रविवार सुबह करीब नौ बजे गोली चलने की आवाज सुनी गई। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि बेटी दिव्यांशी (21) लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। जब तक लोग घायल को अस्पताल के लिए ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर रामनगर चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एसपी अविनाश पांडेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतका के मौसा सर्वेश सहित अन्य परिजनों की ओर से मुंह बोले भाई अनंत वर्मा पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आपसी झगड़े के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया जाने की बात कही गई है। तहरीर मृतका के मौसा सर्वेश की ओर से दी गई है।
-----
वर्जन
युवती की हत्या उसके सौतेल भाई ने की है। वारदात के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त आला ए कत्ल भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

अविनाश पांडेय, एसपी।

-मृतका दिव्यांशी उर्फ लाडो का फाइल फोटो- फोटो : MAINPURI

-रामनगर में युवती की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़ औश्र पुलिस- फोटो : MAINPURI

-हत्यारोपी अनंत वर्मा- फोटो : MAINPURI

रामनगर में युवती की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़ औश्र पुलिस- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें