फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए करना होगा वेब रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज (गंजडुंडवारा)। गंजडुंडवारा पीजी कालेज सहित कासगंज, एटा, अलीगढ़, हाथरस जिलों के सभी महाविद्यालयों को राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध किया गया है। सत्र 2022- 23 में प्रवेश के लिए राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शेखर शर्मा ने बताया कि बीए द्वितीय सेमेस्टर व बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्व विद्यालय अलीगढ़ के द्वारा 11 जून 2022 से प्रारंभ हो गई है।
जिन छात्र छात्राओं ने परीक्षा शुल्क जमा कर परीक्षा फॉर्म नहीं भरे हैं। वे कार्यालय में 20 जून तक संपर्क कर परीक्षा शुल्क जमा कर फार्म भरें। उन्होंने बताया कि बीए बीएससी का वार्षिक पाठ्यक्रम सत्र 2021- 22 से सेमेस्टर पाठ्यक्रम में परिवर्तित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें