प्रवेश के संबंध में ये दिशा-निर्देश जारी किए गए
- बीएससी कृषि, एमएससी कृषि, एलएलबी, एलएलएम, एमएड, बीपीएड, एमएसडब्ल्यू और इनके अलावा जिन पाठ्यक्रमों में आवेदन सीटों के सापेक्ष दोगुने से अधिक प्राप्त होंगे, वहां प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश लिया जाएगा। बीए, बीकॉम, बीएससी, एमकॉम, एमएससी में प्रवेश कॉलेज अपने स्तर से लेगा। प्रवेश विश्वविद्यालय के वेब पंजीकरण के आधार पर ही किए जाएंगे।
- ऐसे पाठ्यक्रम जिनकी संबद्धता विभिन्न संस्थाओं की ओर दी जाती है, उसमें प्रवेश संबंधित संस्थाओं के दिशा-निर्देश के अनुरूप ही लिया जाएगा।
- स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की फीस 200 रुपये और परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 300 रुपये है। इस बार दोनों में 100-100 रुपये फीस बढ़ा दी गई है।
- प्रत्येक कॉलेज अपनी विवरण पुस्तिका (प्रॉस्पेक्टस) तैयार कराएगा, निर्धारित फीस और कॉलेज से संबंधित जरूरी सूचनाओं का विवरण उसमें होगा व सभी कक्षाओं के लिए एक ही विवरण पुस्तिका होगी। सभी पाठ्यक्रम पुस्तिका में शामिल करने होंगे। विवरण पुस्तिका का अधिकतम मूल्य 250 रुपये रखा जाएगा। पुस्तिका में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा में निर्धारित सामान्य व आरक्षित सीटों का विवरण प्रकाशित करना अनिवार्य होगा।