फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया नहीं हो पाई शुरू, फार्म नहीं खुला

Wed, 15 Jun 2022 08:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण का शुल्क 200 रुपये और परास्नातक के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। लेकिन पहले दिन वेब पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 15 जून से वेब पंजीकरण होने थे। विश्वविद्यालय की वेबसाइटों पर वेब पंजीकरण कराने का लिंक दे दिया गया है, फार्म खुला नहीं। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in और  www.dbrau.org.in शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन कराने का लिंक दिया गया है। बुधवार को छात्र-छात्राओं ने वेब पंजीकरण कराने के लिए प्रयास किया तो फार्म नहीं खुला। दोनों वेबसाइट पर प्रवेश के संबंध में दिशा-निर्देश जरूर उपलब्ध करा दिए गए हैं। 

विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि वेब पंजीकरण की प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया को छात्र-छात्राएं ठीक से समझ लें, इसके लिए वेबसाइट पर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रत्येक छात्र-छात्रा का वेब पंजीकरण कराना जरूरी है, चाहे वह आवासीय परिसर के संस्थानों या विभागों में या फिर संबद्ध किसी कॉलेज में प्रवेश लेना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश के संबंध में ये दिशा-निर्देश जारी किए गए 

- बीएससी कृषि, एमएससी कृषि, एलएलबी, एलएलएम, एमएड, बीपीएड, एमएसडब्ल्यू और इनके अलावा जिन पाठ्यक्रमों में आवेदन सीटों के सापेक्ष दोगुने से अधिक प्राप्त होंगे, वहां प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश लिया जाएगा। बीए, बीकॉम, बीएससी, एमकॉम, एमएससी में प्रवेश कॉलेज अपने स्तर से लेगा। प्रवेश विश्वविद्यालय के वेब पंजीकरण के आधार पर ही किए जाएंगे। 
- ऐसे पाठ्यक्रम जिनकी संबद्धता विभिन्न संस्थाओं की ओर दी जाती है, उसमें प्रवेश संबंधित संस्थाओं के दिशा-निर्देश के अनुरूप ही लिया जाएगा। 
- स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की फीस 200 रुपये और परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 300 रुपये है। इस बार दोनों में 100-100 रुपये फीस बढ़ा दी गई है। 
- प्रत्येक कॉलेज अपनी विवरण पुस्तिका (प्रॉस्पेक्टस) तैयार कराएगा, निर्धारित फीस और कॉलेज से संबंधित जरूरी सूचनाओं का विवरण उसमें होगा व सभी कक्षाओं के लिए एक ही विवरण पुस्तिका होगी। सभी पाठ्यक्रम पुस्तिका में शामिल करने होंगे। विवरण पुस्तिका का अधिकतम मूल्य 250 रुपये रखा जाएगा। पुस्तिका में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा में निर्धारित सामान्य व आरक्षित सीटों का विवरण प्रकाशित करना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें