डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परास्नातक पाठ्यक्रमों के प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है, अभी तक यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। विवि की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि रविवार शाम छह बजे तक 20 अक्तूबर ही दिख रही थी।
विश्वविद्यालय ने वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 अक्तूबर के बाद भी बंद नहीं की है। जो छात्र वेब रजिस्ट्रेशन कराने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल रही है। तमाम छात्र ऐसे भी हैं जो रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तिथि बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।
समाजवादी छात्रसभा के महासचिव रवि यादव व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विलाल अहमद का कहना है कि जब स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम जारी नहीं किए गए हैं तो अंतिम तिथि निर्धारित ही नहीं करनी चाहिए। इसे 15 अक्तूबर तक बढ़ानी चाहिए। अंतिम तिथि बढ़ाने की जानकारी न देने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही।