फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत...आंधी से बदलेगा मौसम का मिजाज, इस तारीख से शुरू होगा बारिश का सिलसिला

Sun, 15 Jun 2025 10:18 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भीषण गर्मी ने बेहाल कर रखा है। माैसम विभाग की मानें तो सोमवार से गर्मी के तेवर ढीले पड़ जाएंगे। आंधी से टेम्प्रेचर में गिरावट आएगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ताज पर गर्मी से बेहाल रहे पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गर्मी और उमस ने लोगों को शनिवार को भी बेहाल किए रखा। दिन में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं उमस का स्तर 82 फीसदी तक पहुंच गया। प्रदेश में आगरा गर्मी के मामले में छठवें नंबर पर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में आंधी आ सकती है । 18 जून से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


शनिवार को तापमान में मामूली कमी आई, लेकिन उमस बढ़ जाने के कारण पूरे दिन लोग पसीने से सराबोर रहे। चिलचिलाती गर्मी के बीच लोगों को उमस ने बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर रहा।

 

दोपहर से बिजली कटौती ने किया परेशान
बिजली कटौती ने गर्मी में लोगों की परेशानियां और बढ़ा दीं। कूलर और पंखे पहले ही फेल हो चुके थे, ऐसे में बिजली की 2 से 4 घंटे की हो रही है। सिकंदरा, महर्षि पुरम, केके नगर, गैलाना, बाईपुर रोड की कॉलोनियों में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कई बार बिजली गुल हुई तो अलबतिया रोड, शाहगंज, अवधपुरी, सुभाष नगर, बालाजीपुरम, आजमपाड़ा फीडर पर बिजली कटौती दोपहर से शाम तक बनी रही। ।
 

ताज पर की मॉकड्रिल
भीषण गर्मी को देख स्वास्थ्य विभाग, एएसआई, सीआईएसएफ ने मॉकड्रिल कर व्यवस्थाएं परखीं। ताज घूमते हुए डमी पर्यटक चक्कर खाकर गिर पड़ा। इसे टीम ने स्ट्रेचर पर लेकर तत्काल ताजमहल स्थित डिस्पेंसरी लेकर गए। यहां प्राथमिक उपचार देने पर भी राहत नहीं मिलने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि ताजमहल पर पर्यटकों के लू लगने पर उसे तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए मॉकड्रिल की गई है। ताजमहल की डिस्पेंसरी में सुविधाएं बढ़ाने के साथ टेलीमेडिसिन से भी जोड़ा जाएगा। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के लिए दवाएं और उपकरण हैं। यहां एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी है, जो तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। 

लू लगने के लक्षण:

- सिरदर्द, सिर में भारीपन महसूस होना।

- त्वचा का सूखना और लाल होना।

- दस्त, उल्टी होना और बेहोश होना।

- मांसपेशियों में ऐंठन होना।

 

विज्ञापन

ये करें:

- मरीज को ठंडे, छायादार स्थान पर लेकर पैरों को ऊपर उठाकर रखें।

- मरीज बेहोश नहीं हुआ है तो ठंडा पानी पिलाएं, स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर जाएं।

- जितना हो सके, शरीर से कपड़ों को हटा दें, शरीर पर ठंडा पानी स्प्रे करें।

ये भी पढ़ें-UP: 'भगवान करे..', इंस्टाग्राम पर डाला ऐसा वीडियो, 13 मिनट में युवक के घर पहुंची पुलिस; दृश्य देख ठनक गया माथा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें