फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'भगवान करे..', इंस्टाग्राम पर डाला ऐसा वीडियो, 13 मिनट में युवक के घर पहुंची पुलिस; दृश्य देख ठनक गया माथा

Sun, 15 Jun 2025 09:56 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए युवक ने नींद की गोलियां खाते हुए वीडियो पोस्ट कर दिया। पुलिस युवक के घर पहुंच गई। मामला जान पुलिस का माथा ठनक गया।
विज्ञापन
Instagram Update - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन में शुक्रवार की रात को बरहन निवासी नीरज ने काफी संख्या में गोलियां निगलते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। लिखा कि नींद की गोली, भगवान करे अब मैं कभी जागूं ही न। पोस्ट का पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने संज्ञान लिया। महज 13 मिनट में पुलिस युवक के घर जा पहुंची। युवक सकुशल मिला। उसने बताया कि सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए उसने ऐसा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बरहन के नीरज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट में आत्महत्या करने की बात लिखी थी। वीडियो में वह बड़ी संख्या में गोलियों को निगल रहा था, जिन्हें नींद की गोलियां बताया गया था। पुलिस के अनुसार वीडियो रात 10:16 बजे पोस्ट किया गया था। 

ये भी पढ़ें-UP: खाैफनाक माैत...महिला को चंबल नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, तीन घंटे तक जबड़े में जकड़ा रहा; कांप गए ग्रामीण
विज्ञापन


 

सोशल मीडिया सेल ने तुरंत बरहन थाने को जानकारी दी। पता खोजकर पुलिस 10:29 बजे युवक के घर पहुंच गई। पुलिस को देखकर नीरज के परिजन घबरा गए। नीरज अपने कमरे में था। पुलिस ने उसे हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह के काम नहीं करे। 

 
विज्ञापन

जो गोलियां नीरज ने निगली थीं वो विटामिन्स की थीं। युवक के परिजन ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई को सराहा। कहा कि यदि वास्तव में बेटा सुसाइड कर रहा होता तो भी उन्हें नहीं पता चल पाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें