ताज पर की मॉकड्रिल
भीषण गर्मी को देख स्वास्थ्य विभाग, एएसआई, सीआईएसएफ ने मॉकड्रिल कर व्यवस्थाएं परखीं। ताज घूमते हुए डमी पर्यटक चक्कर खाकर गिर पड़ा। इसे टीम ने स्ट्रेचर पर लेकर तत्काल ताजमहल स्थित डिस्पेंसरी लेकर गए। यहां प्राथमिक उपचार देने पर भी राहत नहीं मिलने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि ताजमहल पर पर्यटकों के लू लगने पर उसे तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए मॉकड्रिल की गई है। ताजमहल की डिस्पेंसरी में सुविधाएं बढ़ाने के साथ टेलीमेडिसिन से भी जोड़ा जाएगा। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के लिए दवाएं और उपकरण हैं। यहां एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी है, जो तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाता है।
लू लगने के लक्षण:
- सिरदर्द, सिर में भारीपन महसूस होना।
- त्वचा का सूखना और लाल होना।
- दस्त, उल्टी होना और बेहोश होना।
- मांसपेशियों में ऐंठन होना।
ये करें:
- मरीज को ठंडे, छायादार स्थान पर लेकर पैरों को ऊपर उठाकर रखें।
- मरीज बेहोश नहीं हुआ है तो ठंडा पानी पिलाएं, स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर जाएं।
- जितना हो सके, शरीर से कपड़ों को हटा दें, शरीर पर ठंडा पानी स्प्रे करें।
ये भी पढ़ें-
UP: 'भगवान करे..', इंस्टाग्राम पर डाला ऐसा वीडियो, 13 मिनट में युवक के घर पहुंची पुलिस; दृश्य देख ठनक गया माथा