घर से पानी पीकर और सिर ढककर निकलें
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पारा 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। ऐसे में लोग जरूरी कार्य होने पर घर से पानी पीकर और सिर ढककर निकलें। बच्चों का विशेष ख्याल रखें उनको धूप में कतई न खेलने दें। तेज धूप अधिक परिश्रम वाला कार्य करने से भी बचें। आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेव, पुलिस 100/112 और राहत आयुक्त कार्यालय 1070 पर फोन कर मदद मांग सकते हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
- शाम को हल्का भोजन करें, टमाटर, खीरा, ककड़ी, प्याज सलाद में अधिक खाएं।
- मौसमी फल खाएं, तरबूज, खरबूज ज्यादा फायदेमंद है। घर पर फलों का जूस निकालकर पीएं।
- छाछ, नारियल पानी, शिकंजी, नीबू पानी, लस्सी पीएं। हर घंटे में पानी जरूरी पीएं।
- तली सामग्री, फास्ट-पैक्ड फूड और खुले में बिकने वाली खाद्य सामग्री खाने से बचें।
- कसे हुए कपड़े पहनने से बचें, सूती और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- दोपहर में घर की खिड़की-दरवाजे बंद रखें, पर्दा लगा दें।